![]()
कानपुर में आज से तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन है। शनिवार को शहर के 53 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शहर में सबसे ज्यादा 1,947 पदों पर भर्ती होनी है, जो प्रदेश के 75 जिलों में सबसे अधिक है। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित हो रही है।
प्रत्येक पाली में करीब 19,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में कुल 1,16,400 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा के लिए शहर में 53 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 केंद्र पूर्वी जोन में, 16 साउथ जोन में, 10 सेंट्रल जोन में और सबसे कम 7 केंद्र पश्चिम जोन में बनाए गए हैं।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के जीआईसी राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, बीएनएसडी चुन्नीगंज, डीएवी, कैलाश नाथ इंटर कॉलेज और हरीशचंद्र इंटर कॉलेज बजरिया समेत केंद्रों पर परीक्षा के बड़े केन्द्र हैं। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर औसतन 30 पुलिसकर्मी और 15 होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही 27 इंस्पेक्टर, 26 सब-इंस्पेक्टर और प्रत्येक केंद्र पर 4 महिला कांस्टेबल भी तैनात की गई हैं।
Source link
होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कानपुर में 53 केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से इंट्री शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम