लखनऊ से मुंबई-दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:गोमतीनगर-वलसाड, दिल्ली-वाराणसी और सुल्तानपुर-मुंबई रूट पर चलेंगी


त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कई विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। गोमतीनगर से वलसाड के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने के साथ दिल्ली-वाराणसी और सुल्तानपुर-वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन सेवाओं से लखनऊ समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। गोमतीनगर से वलसाड के लिए साप्ताहिक ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार, ट्रेन संख्या 05033 गोमतीनगर-वलसाड साप्ताहिक 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गोमतीनगर से ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05034 वलसाड-गोमतीनगर 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह वलसाड से रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 10 और 12 सितंबर को उत्तर रेलवे प्रशासन दिल्ली से वाराणसी के बीच वाया लखनऊ एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी चला रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 10 और 12 सितंबर को रात 9:10 बजे दिल्ली से चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:30 बजे लखनऊ और दोपहर 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04031 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल 11 और 13 सितंबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से रवाना होकर रात 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के 17 कोच होंगे। मुंबई के लिए सुल्तानपुर से भी स्पेशल ट्रेन दीपावली के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुल्तानपुर और वाराणसी से वाया लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), मुंबई के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 21 अक्टूबर से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। एलटीटी से यह दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे लखनऊ और रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। कानपुर से मुंबई तक कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव सुल्तानपुर-एलटीटी और एलटीटी-सुल्तानपुर दोनों विशेष ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए चलेंगी। दोनों ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *