होटल में युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले दो अरेस्ट:पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा, तीसरे साथी की तलाश


आगरा में होटल के कमरे में पलंग पर आपत्तिजनक हालत में पड़ी युवती के साथ नजर आए दो युवकों को मंटोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की ओर से शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने खुद आइटी एक्ट व निजता के हनन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो बनाने वाले तीसरे साथी की तलाश में जुटी है। रविवार को सोशल मीडिया पर 28 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवती बेसुध हालत में आपत्तिजनक स्थिति में पलंग पर पड़ी नजर आ रही है। कमरे में दो युवक नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा युवक वीडियो बना रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वीडियो मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल का है। युवती की ओर से मुकदमा दर्ज न कराए जाने पर मंटोला पुलिस ने स्वयं युवकों के खिलाफ आइडी एक्ट व निजता के हनन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे फैजान निवासी नाला महावीर निवासी मंटोला व शाहिद उर्फ समीर निवासी ढोलीखार मंटोला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने तीन सौ रुपये में युवती को बुलाया था। वीडियो बनाकर उन्होंने अपने एक परिचित को भेजी थी, वहीं से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई। युवकों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया, लेकिन उसने शिकायत करने से इन्कार कर दिया है। पुलिस आरोपितों के तीसरे साथी की तलाश में जुटी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवती शिकायत के लिए आगे नहीं आई है। पुलिस ने अपनी ओर से निजता के हनन और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों युवकों को न्यायालय से जेल भेजा गया है। युवती की ओर से शिकायत की जाती है तो मुकदमे में अन्य धाराओं को बढ़ाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *