हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव, भाइयों पर मुकदमा:10 लाख की चौथ मांगने व जानलेवा हमले का लगा आरोप, बेटा भी नामजद


आगरा के थाना ट्रांस यमुना में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव, उसके तीन भाई और बेटे पर जान से मारने का प्रयास और चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर हिस्ट्रीशीटर मोनू के गांव के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले ही मोनू जेल से बाहर आया है।
आगरा के नगला रामबल में रहने वाले मोनू यादव एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों राज चौहान हत्याकांड से चर्चा में आए मोनू यादव के खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मोनू, उसके भाइयों और बेटे को नामजद किया गया है। आरोप है कि मोनू यादव और उसके भाई ने वादी राजू से चौथ मांगी। उस पर जानलेवा हमला भी किया। राज हत्याकांड के बाद गया था जेल
टेढ़ी बगिया पर राज चौहान की हत्या की गई थी। इस मामले में राज की मां ने मोनू यादव पर आरोप लगाए थे। इस मामले के बाद मोनू यादव पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही मोनू फिर से जमानत पर बाहर आया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *