![]()
प्रयागराज के कैंट में बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने दो दिनों के भीतर दो घटनाएं अंजाम दी। एक व्यक्ति से मारपीट की तो दूसरे से रुपये छीन लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
17 जून को हुई पहली घटना
पहला मामला 17 जून की शाम करीब 7:15 बजे का है। नेवादा अशोक नगर निवासी टीपू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रमजी ने उस पर हमला कर मारपीट की। उसने घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी कहा कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह पूर्व में भी गंभीर मामलों में संलिप्त रहा।
18 जून को दुकान से 14,600 रुपये छीने
दूसरा मामला 18 जून का है। खुल्दाबाद निवासी सनी कुमार सोनकर, जो राजापुर स्थित भांग की दुकान पर काम करते हैं, ने कैंट थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच रमजी अपने एक अज्ञात साथी के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और दुकान के काउंटर में रखे लगभग 14,600 रुपये छीनकर फरार हो गए।
नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी
कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और नशे का आदी बताया जाता है। उनके अनुसार उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं और वह आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा दोनों घटनाओं के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
हिस्ट्रीशीटर ने फैलाई दहशत:प्रयागराज में युवक को बीच रास्ते रोककर पीटा, लाइसेंसी दुकान में घुसकर कैश उठा ले गया