हिमाचल में अगले 6 दिन बरसेंगे बादल:एक और दो जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट; मानसून एंट्री के अभी संकेत नहीं


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है और कई शहरों के रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद प्रदेश के कई शहरों में रात का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। इससे लोगों को जून के अंत में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। मानसून एंट्री के संकेत नहीं उधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हिमाचल में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 22 जून है, लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके देरी से पहुंचने की संभावना है। जून में नॉर्मल से 31% कम बारिश जून माह में अब तक प्रदेश में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक से 26 जून के बीच हिमाचल में सामान्य तौर पर 79.8 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अभी तक केवल 55.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मानसून के सक्रिय होने के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *