![]()
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को बखेड़ा हो गया। यहां पुराने मामले को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसी दौरान किसी ने सांप्रदायिक टकराव का शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। पहले जानते हैं विवाद की वजह
पत्ता मोहल्ला में शरद परिवार के साथ रहता है। दो माह पूर्व उसका मोहम्मद रजा निवासी ईदगाह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला निपट गया लेकिन शुक्रवार रात फिर एक बार दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। शरद ने लगाया हमला करने का आरोप
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे शरद ने बताया कि दो माह पूर्व ईदगाह निवासी मोहम्मद रजा से उनका विवाद हो गया था। शुक्रवार को शरद का विवाद शुरु हुआ तो देर रात तक चर्चा में बना रहा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
युवक से मारपीट की सूचना मिलते ही बजरंग दल महानगर अध्यक्ष हिमांशु शर्मा काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Source link
हिंदू युवकों से मारपीट पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता:देहलीगेट थाना क्षेत्र के शिवचौक पर किया हंगामा, पुराने विवाद में भिड़े दो पक्ष