लालकुर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, दो घायल:बाउंड्री रोड के पास किया जा रहा नाला निर्माण, क्रेन की मदद से कार निकाली


मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्रांतर्गत बाउंड्री रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते होते बचा। यहां एक कार अंधेरे के चलते निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पहले एक नजर हादसे पर
लालकुर्ती के बाउंड्री रोड से एक कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ी। यहां एक जगह नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माणाधीर पुलिया का चालक ने ध्यान नहीं दिया और कार निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। इसके बाद चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी। क्रेन की मदद से कार को निकाला
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान गंगानगर निवासी आर्यन और अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और फिर कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा लिया। उपचार के लिए भेजे दोनों घायल
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आर्यन व अभिषेक को चोट लगी थी, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। हालांकि दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लापरवाही पर खड़े हुए सवाल
जिस जगह यह पुलिया का निर्माण हो रहा है, वहां काफी अंधेरा है। संभवत: अंधेरा होने के कारण कार चला रहे शख्स को पुलिया व अन्य अवरोधक के बारे में पता नहीं चला। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *