हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का सफर अब 6 घंटे में होगा पूरा


हापुड़ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे आज से आम जनता के लिए खुल गया है। मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे इन दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। हापुड़ जिले में 2 इंटरचेंज बनाए गए है। एक्सप्रेस वे का उद्घाटन समारोह हरदोई जिले में होगा। गंगा नगरी का होगा तेजी से विकास इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रयागराज तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में जहां 12 से 13 घंटे लगते हैं, वहीं अब यह सफर छह से सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी। निवेश के अवसरों में वृद्धि से स्थानीय स्तर पर तेजी से विकास होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बहादुरगढ़ में 300 एकड़ में एक औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। यह गलियारा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा देगा।

यातायात होगा सुगम यह एक्सप्रेसवे बरेली से आगे शाहजहांपुर जैसे जिलों को जाने वाले यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। लोग अब एनएच-09 की जगह गंगा एक्सप्रेसवे का अधिक इस्तेमाल करेंगे, जिससे एनएच-09 पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुगम होगा। बुधवार को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। गढ़ क्षेत्र के गांव भैना सदरपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसके लिए करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने ड्यूटी प्वाइंट तय किए थे। स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रही। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *