हाथरस में मिड-डे मील में लापरवाही पर बीएसए सख्त:5 स्कूलों और 3 संस्थाओं को नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब, मीनू के अनुसार दूध न देने पर कार्रवाई


बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्वाति भारती ने परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। मीनू के अनुसार दूध का वितरण न किए जाने पर पांच स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और तीन भोजन आपूर्ति करने वाली संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यार्थियों को तय मीनू के अनुसार ‘तहरी और दूध’ दिया जाना था, लेकिन कई विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं किया गया। इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। बीएसए ने संविलयन विद्यालय तिपरस, अजरोई, दोहई, सुल्तानपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जलाल के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। तीन संस्थाएं भी घेरे में मामले में जनहितकारी सेवा समिति (अलीगढ़), ग्रामीण विकास सेवा संस्थान (अतरौली) और अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान (छर्रा) को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधितों को तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *