Dharmendra Pradhan Resignation | NSUI Agra Celebration Over Education Reform

देशभर में चल रही पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग आखिरकार रंग लाई। आंदोलन के 36वें दिन शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

.

आगरा में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के NSUI कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। यूनिवर्सिटी गेट पर एकत्र हुए छात्रों ने लड्डू बांटे और एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी देकर जश्न मनाया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की, बांटे लड्डू

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की, बांटे लड्डू

छात्रों का कहना था कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं और लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री का इस्तीफा जरूरी था। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि यह छात्रों की जीत है और आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी देकर जश्न मनाया

एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी देकर जश्न मनाया

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे। आगरा यूनिवर्सिटी में भी कई बार प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी। इस्तीफे के बाद अब छात्रों को उम्मीद है कि नई शिक्षा नीति और परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर सरकार ठोस कदम उठाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *