![]()
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे 6 साल बच्चे के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही 14 वर्षीय किशोर पर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। खेत पर अकेला था बच्चा परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम बच्चा गांव के पास स्थित खेत पर अकेला था। इसी दौरान गांव का एक 14 वर्षीय किशोर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। पिता को खून देखकर हुई जानकारी बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। घर लौटने पर उन्होंने बेटे के गुप्तांग से खून निकलता देखा। पूछताछ करने पर बच्चे ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई। मेडिकल कराया, जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को जिला अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हाथरस में नाबालिग ने बच्चे से किया कुकर्म:पुलिस ने बच्चे का कराया मेडिकल, जांच में जुटी