गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर पुलिस का पैदल मार्च:एसीपी ने दूधेश्वरनाथ मंदिर, कैला भट्टा में सुरक्षा परखी


गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा और सावन माह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार शाम कोतवाली नगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने थाना पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर और कैला भट्टा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। लोगों से मांगा सहयोग निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उनसे कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। मंदिरों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। साथ ही नियमित गश्त भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *