हाथरस के दाऊजी मेले में बॉलीवुड नाइट का तड़का:ऊर्जा डांस ग्रुप ने पेश किया डांस, कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने हंसाया


हाथरस के श्री दाऊजी महाराज मेले में गुरुवार रात बॉलीवुड डांस नाइट हुई। आज शुक्रवार की सुबह तक यह कार्यक्रम हुआ। मेला पंडाल में ऊर्जा डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपने डांस से दर्शकों का मन बहलाया। कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने मजेदार बातें सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा और दीप जलाकर हुई। बॉलीवुड डांस नाइट के दौरान ऊर्जा डांस ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गानों पर एक के बाद एक डांस पेश किए। सबसे पहले उन्होंने गणेश वंदना की। कलाकारों के डांस और संगीत की धुन पर मेला पंडाल में मनोरंजन का माहौल था। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। तीन विजुअल देखिए इस कार्यक्रम में कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। डांस और कॉमेडी के इस कार्यक्रम का मेले में आए लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। इस मौके पर काफी पुलिस बल भी उपस्थित था। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस मौके पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, शशिकांत गौतम, नन्दू और अतुल आंधीवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथियों का जोशीला स्वागत हुआ। बता दें कि हाथरस का ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई मनोरंजन कार्यक्रम भी हो रहे हैं। रोजाना काफी भीड़ मेले में आ रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *