हरीश द्विवेदी संकल्प रथ यात्रा में हुए शामिल:बोले- गुरु रविदास के आदर्शों से विकसित भारत का आह्वान


बस्ती में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की संकल्प रथ यात्रा बुधवार दोपहर करीब एक बजे साऊंघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मुड़बरा चिंता पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कलश को माथे पर रखकर यात्रा में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। गुरु रविदास के विचार मानवता और समानता का संदेश देते हैं हरीश द्विवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई यह यात्रा देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाकर समानता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को मजबूत करने के साथ विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने संत रविदास को भक्तिकाल का महान संत और समाज सुधारक बताया। जन्म से नहीं, कर्म और गुणों से महान बनता है व्यक्ति हरीश द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास का संदेश था कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने गुणों और कर्मों से महान बनता है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध विचार ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं। गांव-गांव पहुंच रही संकल्प रथ यात्रा संकल्प रथ यात्रा के जिला अभियान संयोजक, भाजपा जिला महामंत्री एवं साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को संत रविदास के विचारों से जोड़ रही है। कार्यक्रम संयोजक विनय यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, विजय पांडेय, हरीश सिंह, दिलीप पांडेय, राजन कुमार, अनिल चौधरी, गौरी शंकर, तीजा राम यादव, धनंजय सिंह, अमित यादव, शिवपूजन राजभर, विजय राजभर, वागीश सिंह, प्रदीप पल्लव और जगन्नाथ यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *