![]()
सोनभद्र में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और असम प्रदेश के प्रभारी हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। नियुक्ति की जानकारी के बाद सदर विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव पार्टी के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर बलिराम सोनी, दिलीप चौबे, विकास मिश्रा, अनूप तिवारी, यादवेंद्र त्रिवेदी, रजनीश रघुवंशी, अमन सुनील सिंह, कुऊर चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा, शिबू चौबे, आशुतोष शुक्ला, अरविंद पांडे, सीपी बाबा, गौरव शुक्ला, शिवम सिंह राजपूत, अशोक तिवारी, रवींद्र शुक्ला, सूर्य प्रताप और हेमराज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त:सोनभद्र में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद