![]()
हरदोई जनपद में झोपड़ी गिराने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को दोपहर 1:47 बजे संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी फखरुद्दीन निवासी नीलम पत्नी सुनील ने पुलिस को तहरीर दी है। नीलम का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पिछले लगभग 40 वर्षों से उनकी एक झोपड़ी बनी हुई थी, जिसमें उनका परिवार रहता था। 7 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टाडाहार निवासी रणवीर पुत्र परमेश्वर, राजेश पुत्र पोखाई, प्रमोद पुत्र रामौतार और नन्हक्के पुत्र पोखाई लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर नीलम की झोपड़ी को जबरन गिराना शुरू कर दिया। जब नीलम और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर नीलम, सोनू पुत्र सुनील और शिल्पी पुत्री विनोद को गालियां दीं। आरोप है कि उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कासिमपुर पुलिस ने वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ जानबूझ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, आपराधिक आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
Source link
हरदोई में सरेआम दबंगई का VIDEO:विरोध करने पर महिला और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा, 4 आरोपियों पर केस