![]()
मातृ दिवस के अवसर पर हरदोई में बैडमिंटन और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हॉकी हरदोई संघ और जेके पब्लिक स्कूल हरदोई के तत्वावधान में जेके पब्लिक स्कूल, आवास विकास कॉलोनी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लगभग 50 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। यह आयोजन मातृशक्ति को समर्पित था। इसका उद्देश्य मातृ दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को खेलकूद के माध्यम से सशक्त करना था। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सीमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुहानी पाण्डेय द्वितीय और अंशिका गुप्ता तृतीय रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ज्योति मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। रिया खरवार दूसरे और तनिष्का गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर जेके पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव मोहन अवस्थी ने सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जेके पब्लिक स्कूल में ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने भी सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका शिव श्याम शुक्ला, हबीबुल्लाह, अलौकिक मिश्रा और राघव त्रिवेदी ने निभाई।
Source link
हरदोई में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताएं:50 महिलाओं और बालिकाओं ने बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर में लिया भाग