हमीरपुर में PM आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग:ग्रामीणों ने सचिव पर मनमानी का लगाया आरोप, DM से जांच कराने की मांग


हमीरपुर में बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद गांव के लोगों को आवास योजना से वंचित रखा जा रहा है और सचिव उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने मामले की किसी अन्य अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सभी लोग कुरारा ब्लॉक के बरुआ गांव के निवासी थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सचिव की मनमानी के कारण पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान की बात भी सचिव नहीं सुन रही हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं ग्राम प्रधान रुचि ने आरोप लगाया कि गांव की सचिव निशा उन्हें प्रधान के रूप में सम्मान नहीं देतीं और पात्र लोगों को आवास दिलाने संबंधी मांगों को भी नजरअंदाज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव में कई दिव्यांग और जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जो योजना की पात्रता में आते हैं, लेकिन उन्हें अब तक आवास योजना से नहीं जोड़ा गया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सचिव के कार्यों की जांच कराने तथा पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *