हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत:नेशनल हाईवे 34 पर कार-ट्रक भिड़े, एक महिला गंभीर


हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक वैगनआर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हुई। कानपुर नंबर की वैगनआर कार में पांच श्रद्धालु सवार थे, जो सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी सीटें भी उखड़ गईं।
कार में सवार सभी लोग कानपुर के नवाबगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस सभी घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने एक महिला और तीन पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, और उनके शाम तक हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *