खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर:बाराबंकी में 2 बस चालकों की मौत, 4 यात्री गंभीर घायल, 3 रेफर


बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 52.3 पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए। ट्रक के चालक और परिचालक भी हादसे में घायल हुए हैं। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बताया गया कि दोनों चालक बस रोककर बाथरूम करने के लिए पीछे गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बाथरूम करने गए थे दोनों चालक बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। दोनों चालक बस से उतरकर पीछे बाथरूम करने गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी अक्षय यादव और गुरौल करहिया बुजुर्ग निवासी वीर चंद्र राय के रूप में हुई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
चार यात्री घायल, तीन रेफर हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हुए हैं। अररिया निवासी राहुल कुमार मंडल, गोपालगंज निवासी अजय कुमार बिंद और मदन कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें तिलोई रेफरल अस्पताल रेफर किया गया है। गोपालगंज निवासी डब्लू कुमार का बाजार शुकुल सीएचसी में इलाज चल रहा है। घायलों को हादसे के तुरंत बाद बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया। ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हादसे में ट्रक का चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर एचआर 55 एटी 2023 बताया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच सुबेहा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह हादसा हुआ है। दोनों चालक बस को रोककर पीछे बाथरूम करने गए थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालकों की मौत हुई है और बस सवार चार यात्री घायल हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *