हमीरपुर में बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत:घरेलू विवाद के बाद सल्फास खाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम


हमीरपुर में मौदहा कस्बे के कुम्हारौड़ा मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक 60 साल के बुजुर्ग ने कथित तौर पर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुम्हारौड़ा निवासी वरदानी पुत्र समलिया नशे का आदी बताया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी नातिन से सिलबट्टे में चटनी पीसने के लिए कहा। नातिन के मना करने पर वह नाराज हो गया और कथित रूप से गिलास में सल्फास घोलकर पी लिया। सल्फास खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल मौदहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। बताया गया कि उसका एक पुत्र विकलांग और अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *