बीमारी से महिला की मौत, पिता ने कराया पोस्टमार्टम:पानीपत के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, दो माह से थी बीमार


बाबरी के भिक्का माजरा गांव में 22 साल की तनु नाम की महिला की शनिवार देर रात पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह करीब दो महीने से बीमार थीं। बेटी की मौत की खबर मिलने पर मायके वालों ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तनु की शादी करीब तीन साल पहले भिक्का माजरा निवासी सोनू से हुई थी। वह बागपत जिले के रमाला गांव की रहने वाली थीं। दंपती का एक दो साल का बेटा भी है। पति सोनू ने बताया कि तनु पिछले करीब दो महीने से बीमार थीं और उनका पानीपत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला की मौत की सूचना मिलने पर उनके पिता ज्योति प्रसाद और दूसरे परिजन भिक्का माजरा पहुंचे। ज्योति प्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी और बेटी की मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *