![]()
हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई। बेतवा नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। गुरुवार रात भी दो शिफ्टों में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त कई मजदूर पुल के नीचे और आसपास काम कर रहे थे। मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन को आशंका है कि मलबे में अभी और मजदूर दबे हो सकते हैं। इसी वजह से राहत और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के इलाकों से भी राहत टीमों को बुलाया गया है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है।
Source link
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 की मौत:बेतवा नदी पर चल रहा था पुल निर्माण कार्य; कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका