हज के मुकद्दस-सफर पर आज से जाएंगे काशी के जायरीन:लखनऊ से काशी के जायरीनों को लेकर पहला विमान जाएगा मदीना


हज के मुकद्दस सफर का आगाज हो चुका है। वाराणसी में इम्बार्केशन सेंटर हटने के बाद अब लखनऊ से पूर्वांचल के 16 जिलों के जायरीन हज के सफर पर जाते हैं। बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट काशी के जायरीनों को लेकर मदीना के लिए उड़ान भरेगी। इस बार 20 दिन में ही हज मुकम्मल हो जाएगा। बता दें की पूर्वांचल के 16 जिलों के 2366 हज जायरीन इस बार हज के मुकद्दस सफर पर जा रहे हैं। बनारस के 761 जायरीन उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के कोऑर्डिनेटर अरमान अहमद ने बताया – मुकद्दस हज का सफर आज से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश के जायरीन आज से हज के सफर पर रवाना होंगे। इसमें पूर्वांचल के 2366 जायरीन हैं। जो मुकद्द्स हज यात्रा पर आज से मदीना के लिए रवाना होंगे। सभी इंतजाम राज्य हज कमेटी ने पूरे कर लिए हैं। इसमें बनरस के कुल 761 जायरीन भी शामिल हैं। आज पहले दिन भी काशी के जायरीन हज यात्रा पर रवाना होंगे। रोजाना एक फ्लाइट, तीन दिन दो-दो फ्लाइट कोर्डिनेटर अरमान अहमद ने बताया – इस बार हज यात्रा की फ्लाइट 22 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक मदीना जाएगी। इसमें रोजाना एक-एक फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से मदीना जाएगी। जिसमें जायरीन को रवाना किया जाएगा। वहीं 25 अप्रैल, 28 अप्रैल और दो मई को दो-दो फ्लाइट हज के सफर पर जायरीनों को लेकर जाएंगी। उन्होंने बताया इस बात हज 20 दिन में मुकम्मल हो जाएगा। इस बार खरीदकर खाना होगा खाना अरमान अहमद ने बताया – ऐसा पहली बार होगा जब हज जायरीन महिला और पुरुष को अलग-अलग रहना होगा। इसके अलावा इस बार हज पर किसी भी जायरीन को खाना बनाने की इजाजत नहीं होगी। खाना खरीद कर खाना है। 25 से 30 मई के बीच हज यात्रा मुकम्मल हो जाएगी। जायरीनों की वापसी 2 जून से शुरू हो जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *