स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन:13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल, 15 को विधानभवन के सामने होगा ध्वजारोहण


लखनऊ के स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को विधानभवन के सामने गेट नंबर-2 के पास मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। जिसे देखते हुए 13 अगस्त को सुबह 6 बजे से फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जरूरत के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाला यातायात समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी, ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर जाएगा। गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाला यातायात पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, चिरैयाझील या समतामूलक चौराहा-सेंट्रल एकेडमी होते हुए ग्रीन कॉरिडोर से जाएगा। बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 की ओर जाने वाला यातायात कटाईपुल, दिलकुशा होते हुए पिपराघाट गोल चक्कर या अहिमामऊ अंडरपास से जाएगा। रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज: इस मार्ग पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती अथवा आईटीएमएस तिराहा-अशोकलाट-कैसरबाग होकर जा सकेंगे। अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा और बाल्मीकी तिराहा: हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर जाने वाला यातायात डनलप तिराहा, सिकंदरबाग, दैनिक जागरण अथवा सुभाष चौराहा-अशोकलाट होकर जाएगा। हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन अशोकलाट अथवा हनुमान सेतु तिराहा से ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल करेंगे। हजरतगंज और रॉयल होटल की ओर जाने वाला यातायात लालबाग, सुपर मार्केट, बर्लिंग्टन अथवा मेफेयर-बाल्मीकी-सुभाष चौराहा होकर जाएगा। कैपिटल, हजरतगंज और रॉयल होटल की ओर जाने वाले वाहन सुपर मार्केट-बर्लिंग्टन अथवा मेफेयर-बाल्मीकी-सुभाष चौराहा होकर जाएंगे। राणा प्रताप, बर्लिंग्टन, रॉयल होटल और हजरतगंज की ओर यातायात नहीं जाएगा। वाहन लोको चौराहा और कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाएंगे। केकेसी, राणा प्रताप, बर्लिंग्टन, रॉयल होटल और हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन छप्पन चौराहा और करियप्पा चौराहा होकर जाएंगे। बर्लिंग्टन, रॉयल होटल और हजरतगंज की ओर यातायात केकेसी-लोको-कुंवर जगदीश चौराहा अथवा बर्लिंग्टन से बाएं अशोकलाट होकर जाएगा। हजरतगंज और रॉयल होटल की ओर यातायात सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील होकर जाएगा। हजरतगंज और रॉयल होटल की ओर जाने वाले वाहन सहारागंज-चिरैयाझील अथवा दैनिक जागरण चौराहा होकर जाएंगे। सिकंदरबाग और हजरतगंज की ओर यातायात सुशीला देवी स्मृतिका चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर होकर जाएगा। एंबुलेंस और शव वाहन को मिलेगी छूट यातायात पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने पर एंबुलेंस, स्कूली वाहन और शव वाहन जैसे जरूरी वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *