![]()
सिद्धार्थनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार सुबह 7 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई प्रतियोगिता में 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 68 बालक और 37 बालिकाएं शामिल रहीं। सांसद जगदम्बिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हरी झंडी मिलते ही खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ शुरू की। बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। शुरुआत से ही खिलाड़ियों में आगे निकलने की होड़ देखने को मिली। प्रतियोगिता के बाद दोनों वर्गों में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सदानंद ने 5 किमी दौड़ में मारी बाजी बालक वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ में सदानंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। गौतम यादव दूसरे और अनूप प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। राजन यादव ने चौथा, अभिषेक यादव ने पांचवां और शुभम यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया। काजल तिवारी बालिका वर्ग में रहीं अव्वल बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में काजल तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। वंदना मौर्या दूसरे और मोनी तीसरे स्थान पर रहीं। संध्या साहनी ने चौथा, नैना यादव ने पांचवां और रोशनी पाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह प्रतियोगिता के सफल आयोजन में देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, सोनू गुप्ता और कमलेश पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमलेन्द्र प्रताप चौधरी, सत्यप्रकाश समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आगंतुकों के प्रति आभार जताया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और देशभक्ति के उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
Source link
स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉसकंट्री में 105 खिलाड़ियों ने लगाई दौड़:सदानन्द और काजल ने जीती प्रतियोगिता, सांसद जगदम्बिका ने दिखाई हरी झंडी