स्कूलों के 100 मीटर में तंबाकू बेचने पर चालानी कार्रवाई की, सामान जब्त

भास्कर न्यूज | बलरामपुर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बलरामपुर नगरीय क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में हुआ। अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों के तहत निरीक्षण किया। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचते मिले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई। नाबालिगों से तंबाकू उत्पाद बिकवाने के मामलों में भी संबंधित फर्म और दुकान संचालकों पर चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों से सिगरेट, गुटखा, जर्दा, बीड़ी, मुनक्का समेत कई तंबाकू उत्पाद तुरंत जब्त किए गए। दुकानदारों को कोटपा अधिनियम के नियम बताए गए। आगे नियमों का सख्ती से पालन करने की समझाइश दी गई। टीम ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों, अभिभावकों, व्यापारियों से अपील की। बच्चों और किशोरों को तंबाकू उत्पादों से दूर रखने में सहयोग करें। स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *