सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मिर्जापुर में निकली कलश यात्रा:महिलाओं ने पंचमुखी मंदिर में किया जलाभिषेक, भजन-कीर्तन भी हुआ


मिर्जापुर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत, नगर के बरियाघाट स्थित गंगा तट पर बड़ी संख्या में महिलाएं पीले परिधान में कलश लेकर एकत्रित हुईं। उन्होंने शिव भजनों और जयघोष के साथ गंगा नदी से जल भरा और पदयात्रा करते हुए प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मंदिर के इतिहास, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोमनाथ मंदिर को भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। इन धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *