सोने चांदी की लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़:लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम, तलाश में जुटी थी पुलिस, दो गिरफ्तार, एक फरार


आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने देर रात्रि मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की कब्जे से तमंचा कारतूस बाइक के साथ सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। 26 मार्च को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वह मंदिर से लौट रही थी। तभी अज्ञात बदमाशों द्वारा गले से सोने की चेन लूट कर भाग गए। इस मामले में कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस की विवेचना में इस मामले में यह बात सामने आएगी इस घटना में जो लोग शामिल हैं वह अंतर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय अपराधी हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस अपराधियों की सूचना मिलने के बाद चेकिंग कर रही थी इसी दौरान चंद्रमा ऋषि आश्रम के निकट पुलिया के पास जब एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर बैठे व्यक्ति भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने जब घेराबंदी करनी शुरू की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में शिवम साहनी उर्फ अनुराग के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि राज निशाद के दाहिने पैर में गोली लगी है। और मौके से एक आरोपी छोटू सिंह फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने फरार साथी छोटू सिंह के साथ मिलकर आजमगढ़ गाजीपुर और आसपास के जिलों में चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *