सोनभद्र में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत:4 अन्य साथी गंभीर घायल, ऑटो में मारी टक्कर, बारात से लौट रहे थे घर


बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में मंगलवार तड़के ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर निवासी बाइक सवार धरम (35), लोकमन (33), अजय (34) और आरके कुमार (35) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार चंपा देवी (30) निवासी नधीरा भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। देखें 2 तस्वीरें… गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया सीएचसी में तैनात डॉ. पल्लवी सिन्हा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर बाइक सवार चारों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही धरम की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, चारों युवक परनी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान नधीरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। वहीं घायल चंपा देवी जरहा से अपने घर लौट रही थीं। बताया गया कि ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी है। परिजनों के अनुसार, मृतक बीजपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *