मुजफ्फरनगर सांसद पुलिस को चकमा से सहारनपुर पहुंचे:हरेंद्र मलिक ने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन दिया, कार्रवाई की मांग


सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक आखिरकार सहारनपुर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सांसद पिछले दो दिनों से हाउस अरेस्ट की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की निगरानी से निकलकर सहारनपुर पहुंचने में सफल रहे। सबसे खास बात यह रही कि सहारनपुर जाने के लिए तैयार किए गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य नेता वहां नहीं पहुंच सके, जबकि सांसद हरेंद्र मलिक के अलावा सपा ज़िला अध्यक्ष जिया चौधरी सहारनपुर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस उनके आवास के गेट पर बैठी रही। हैरत इस बात की है कि पुलिस को इस बात पता करीब 12 बजे चला तो हड़कंप मच गया। सहारनपुर पहुंचकर सांसद हरेंद्र मलिक ने मंडलायुक्त से मुलाकात की और कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े पूरे प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने प्रशासनिक कार्रवाई और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और अन्य सपा नेता भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें प्रशासन के सामने रखीं। आपको बता दें कि मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण के बाद मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में राजनीतिक नेताओं की आवाजाही पर पुलिस की कड़ी नजर थी। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए उनके घरों पर पुलिस तैनात किए जाने और हाउस अरेस्ट किए जाने की बातें सामने आई थीं। इसी क्रम में सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर भी पुलिस निगरानी की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद उनका सहारनपुर पहुंच जाना राजनीतिक रूप से खासा चर्चित रहा। सपा की ओर से सहारनपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में कई नेताओं के शामिल होने की बात थी, लेकिन पुलिस की सख्ती और अलग-अलग स्थानों पर नेताओं को रोके जाने के कारण सांसद एवं जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य सदस्य सहारनपुर नहीं पहुंच सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *