लखनऊ पीएसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव:डीजी पीएसी आलोक सिंह मुख्य अतिथि रहे, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर


लखनऊ की 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस मौके पर विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पीएसी के पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह मुख्य अतिथि थे। राज्यसभा सांसद बृजलाल, रेलवे/जीआरपी के पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी और पॉवर कॉरपोरेशन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आधी रात में कान्हा का जन्म हुआ, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद विधि-विधान से पूजा और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्मयोग के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद बांटने के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान 35वीं वाहिनी पीएसी का परिसर भक्ति और खुशी से भरा रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *