सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 78,150 पर खुला:निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी; IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी


शेयर बाजार में आज यानी 3 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 78,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 200 अंक की बढ़त है। ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। शेयर बाजर में तेजी के बड़े कारण 1. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का डर कम हुआ अमेरिका में जून महीने में जॉब ग्रोथ उम्मीद से काफी कम रही है। पहले के दो महीनों के आंकड़े भी घटाए गए हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी लेबर मार्केट अब ठंडा पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब फेडरल रिजर्व (Fed) जल्दबाजी में ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा। दरें कम होने से भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स में विदेशी फंड्स (FIIs) का निवेश बढ़ता है। 2. IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी भारतीय IT कंपनियां अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से लाती हैं। ब्याज दरें न बढ़ने की उम्मीद से IT इंडेक्स 1.9% चढ़ गया और तेजी में सबसे आगे रहा। कच्चे तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं, जो भारत के लिए बड़ी राहत है। साथ ही बैंकिंग शेयरों की मजबूती और FCNR (B) स्कीम में विदेशी निवेशकों (HNIs) के अच्छे रिस्पॉन्स से मार्केट को सहारा मिला। 3. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत अमेरिकी टेक शेयरों में दो दिन की गिरावट के बाद वहां शानदार रिकवरी दिखी। इसके बाद आज एशियाई बाजारों में चौतरफा हरियाली रही। साउथ कोरिया का कॉस्पी इंडेक्स 3% उछला। एआई (AI) चिप बनाने की खबरों के बीच सैमसंग के शेयर 6.5% तक चढ़ गए, जिससे पूरे एशियाई मार्केट का सेंटिमेंट सुधर गया। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 14,588 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स में 579 अंक की तेजी रही थी शेयर बाजार में 2 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 579 अंक की तेजी के साथ 77,502 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 170 अंक की बढ़त रही। ये 24,176 पर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *