प्रतापगढ़ में महिला से गैंग रेप:मोहर्रम पर ताजिए की भीड़ से बचने को रास्ता बदला, बाग में खींचकर तीन लोगों ने की दरिंदगी


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि मोहर्रम के दिन शाम करीब 4 बजे वह पैदल बाजार जा रही थी। ताजियों के जुलूस के कारण मुख्य सड़क पर जाम लगा था, जिसके चलते वह बगल के रास्ते से होकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाग में बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। वे उसे जबरन पास के तालाब के गड्ढे में खींच ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी और डर के कारण पीड़िता तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंची। गुरुवार को जब उसका बेटा बाहर से घर लौटा, तो उसने हिम्मत जुटाकर कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मोहम्मद धोनी उर्फ अशरफ, रिजवान और हसन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुंडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने पुष्टि की कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *