सूफियान कहता पति- बच्चों को छोड़कर मुझसे निकाह कर लो:मेरठ में स्टाफ नर्स की बहन ने बताई हकीकत, बोली- अंजली के पीछे पड़ा था मुस्लिम युवक


मैंने अंजलि के मोबाइल में मैसेज पढ़ा था। इसमें लिखा था कि तुम अपने पति, बच्चे को छोड़कर धर्मबदल लो मेरे साथ निकाह कर लो। अंजलि का अपने पति से डिवोर्स का केस चल रहा था। वो 3 साल से मम्मी और भाई के पास ही रह रही थी। इस दौरान मेरी बहन अंजलि को सूफियान ब्लैकमेल कर रहा था। उस पर धर्मांतरण कर शादी का दबाव बना रहा था। मुझे पता चला तो मैंने सूफियान को समझाने की कोशिश की। ये बातें स्टॉफ नर्स अंजलि की बहन नेहा ने बताई। नेहा ने बताया मेरी अंजलि से हत्या से 2 दिन पहले बात हुई थी। मेरी सास को चोट लगी तो वो उन्हें चेक करने के लिए मेरे घर आई थी। उस दिन मेरी उससे बात हुई। उसी के 2 दिन बाद 21 मई को मुझे उसके मर्डर का पता चला। बता दें मेरठ में वार्ड बॉय और उसकी बहन ने गला घोंटकर 25 साल की स्टाफ नर्स की हत्या कर दी। आरोपी की बहन हेलमेट लगाकर ई-रिक्शा से 3 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी के बाहर शव को फेंक फरार हो गई। मेडिकल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर वार्डबॉय की बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी वार्ड बॉय अभी फरार है। बहन बोली- मोबाइल पर थे सूफियान के मैसेज नेहा ने कहा- मुझे नहीं पता था कि अभी भी अंजली सूफियान के संपर्क में हैं। हमें लगा अब बातचीत नहीं हैं। लेकिन सूफियान ने मना करने के बाद भी बहन को बरगलाकर उसे धर्मांतरण का दबाव बनाता रहा। अंजली ने इसका जिक्र हमसे नहीं किया लेकिन वो परेशान रहती थी। मैंने खुद अंजली के फोन में सूफियान के वो मैसेज देखा था जिसमें उसने इस्लाम कुबूल करने और पति, बच्चे को छोड़ने की बात कही थी। नेहा ने कहा- अंजली से मैंने खुद पूछा था कि क्या तुम सूफियान से शादी करना चाहती हो तो उसने कहा था कि बस हमारी दोस्ती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। डॉक्टर बहन ने कहा- अंजलि के गले पर निशान थे नेहा ने कहा- मैं भी डॉक्टर हूं मैंने खुद देखा कि अंजली के गले पर पीठ की तरफ पीछे नॉट का निशान है, गले पर जो निशान है वो भी गला दबाकर मारने वाला है। उसके हाथों, पैरों में भी घसीटने और मारपीट के निशान थे। स्टाफ नर्स का पीछा करता था आरोपी सूफियान मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 में रहने वाली अंजली शर्मा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स थीं। अंजलि शर्मा की शादी 2018 में मेडिकल के सेक्टर-8 निवासी सनी के साथ हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पिछले एक साल से अंजलि अपने भाई प्रदीप के पास रह रही थी। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के दौरान अंजलि लिसाड़ी गेट के रहने वाले सूफियान से मिली। सूफियान मेडिकल कॉलेज में वार्डबॉय है। पुलिस के मुताबिक, पिछले कई दिनों से आरोपी सूफियान स्टाफ नर्स अंजलि का पीछा कर रहा था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। सूफियान ने अंजलि से कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले। फिर उससे शादी कर ले। मगर अंजलि ने मना कर दिया। भाई-बहन ने गला घोंटा, फिर अस्पताल के बाहर फेंका शव इसके बाद आरोपी सूफियान ने अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साजिदा अंजलि के शव को एक ई-रिक्शा से लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी गेट के बाहर शव को फेंक कर भाग गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस और अंजलि के भाई प्रदीप को दी। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर अस्पताल परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साजिदा ई-रिक्शा से आती नजर आई। पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपी साजिदा और उसकी मां को उनके घर से हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया- आरोपी साजिदा ने पूछताछ में बताया कि अंजलि गुरुवार यानी 21 मई की सुबह लोहियानगर पहुंची थी। यहां पर शादी करने को लेकर सूफियान का उससे विवाद हो गया। मैं भी अपने भाई के साथ उसके साथ झगड़ने लगी। ई-रिक्शा से हेलमेट लगाकर मेडिकल कॉलेज पहुंची कहासुनी और विवाद के दौरान मैंने अपने भाई सूफियान के साथ मिलकर अंजलि की हत्या कर दी। इसके बाद मैंने ई-रिक्शा किया। हेलमेट लगाकर मैं तीन किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां शव को फेंक दिया। पुलिस को आरोपी साजिदा ने बताया कि मेर भाई सूफियान ने स्थाई नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर अंजलि से 5 लाख रुपए ठग लिए थे। वहीं अंजलि के भाई प्रदीप का कहना है कि सूफियान और साजिदा काफी समय से मेरी बहन अंजलि को परेशान कर रहे थे। उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे। सोची समझी साजिश के तहत आरोपियों ने अंजलि को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि 21 मई की दोपहर अंजलि शर्मा को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। सीसीटीवी से आरोपी महिला पकड़ी गई। धर्मांतरण कराने जैसी बात अभी तक जांच में सामने नहीं आई है। हां कुछ व्हाट्सएप चैट मिली है। जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *