सीतापुर में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का झुलसा शव:अचेत अवस्था में पड़ा था, पुलिस पहचान कराने में जुटी


सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क किनारे एक बुजुर्ग का झुलसा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर गंभीर रूप से झुलसने के निशान मिले हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन परिस्थितियों में झुलसा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान करा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *