सीतापुर में बीमार युवक ने की फांसी लगाकर सुसाइड किया:फंदे पर लटका मिला शव, 4 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया


सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अमर नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 8 बजे एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक कांशीराम कॉलोनी निवासी सुशील पुत्र मनोहर लाल ने गुरुवार देर शाम घर के अंदर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिसवां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुशील शराब का आदी था और लंबे समय से लिवर व किडनी संबंधी बीमारी से परेशान चल रहा था। बीमारी के कारण उसकी तबीयत लगातार खराब रहती थी। बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। सुशील की पत्नी दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती थी। ऐसे में बीमारी और आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार के सामने लंबे समय से मुश्किलें बनी हुई थीं। पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया सुशील की पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटियां अभी परिवार के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहती हैं। पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच प्रभारी निरीक्षक राम राघव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल बीमारी, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *