![]()
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम में सर्विस के लिए पहुंची थार रॉक्स के डैशबोर्ड से 20 हजार रुपये गायब हो गए। कार मालिक के ड्राइवर ने रुपए चोरी होने की शिकायत शोरूम मैनेजर से की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो कार के आसपास दो युवक दिखाई दिए। बताया गया कि दोनों शोरूम के कर्मचारी हैं। पूछताछ के बावजूद रुपये बरामद नहीं हुए। इसके बाद ड्राइवर ने परतापुर थाने में तहरीर देने की बात कही है। हालांकि थानाध्यक्ष ने इस तरह की शिकायत की जानकारी होने से इंकार किया है। जेलचुंगी निवासी अजीत कुमार ड्राइवर हैं। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजलोक सिविल लाइंस निवासी शालिनी सिंह की गाड़ी चलाते हैं। अजीत के मुताबिक हाल ही में थार रॉक्स खरीदी गई है और अभी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया है। गाड़ी के बंपर में शिकायत होने के कारण गुरुवार को उसे बदलवाने के लिए शोरूम बुलाया गया था। चंद मिनटों में गायब हो गए रुपए
अजीत के अनुसार, वह गाड़ी के साथ 20 हजार रुपये भी लेकर शोरूम पहुंचा था। बंपर का भुगतान इंश्योरेंस से होना था। इसलिए मालिक की ओर से दिए गए 20 हजार रुपये उसने कार के डैशबोर्ड के अंदर रख दिए। इसके बाद वह कुछ देर के लिए गाड़ी से दूर चला गया। वापस लौटने पर डैशबोर्ड में रखे रुपये गायब मिले। सीसीटीवी में दिखाई दिए दो संदिग्ध
अजीत ने तत्काल शोरूम मैनेजर को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस को भी सूचना दी गई। चौकी पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दो युवक कार के आसपास दिखाई दिए। अजीत का कहना है कि दोनों युवक शोरूम के ही कर्मचारी हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही हैं। अजीत ने थाने पहुंचकर दी तहरीर
काफी पूछताछ के बाद भी जब रुपयों का कोई सुराग नहीं लगा तो अजीत परतापुर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर रुपये बरामद कराने और मामले की जांच की मांग की। अजीत का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में कार के पास दिखाई दे रहे दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जानी चाहिए। थाने में तहरीर, पुलिस बोली-जानकारी नहीं
अजीत कुमार का कहना है कि उसने परतापुर थाने में तहरीर दी है। वहीं, परतापुर थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने इस तरह की किसी शिकायत की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ही मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
शोरूम में सर्विस को आई थार से 20 हजार उड़ाए:सीसीटीवी में दो कर्मचारी दिखे, कार ड्राइवर ने परतापुर थाने में दी तहरीर; थानाध्यक्ष अंजान