सीतापुर में बाइक पलटने से जीजा-साले गंभीर घायल घायल:रक्षाबंधन मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, इटौंजा सीएचसी में भर्ती


सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम करीब 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद मोटरसाइकिल से अटरिया से लखनऊ की ओर जा रहे थे। अटरिया कस्बे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए इटौंजा सीएचसी भेजा गया है। रक्षाबंधन मनाने आए थे बहनोई अटरिया थाना क्षेत्र के बनौगा गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामपाल के यहां उनके बहनोई कुलदीप यादव पुत्र मूलचंद, निवासी जटहा थाना सिंधौली, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आए थे। शनिवार को त्योहार मनाने के बाद दोनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में लखनऊ की ओर जा रहे थे। डिवाइडर से टकराकर पलटी बाइक अटरिया कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है कि हादसे में दीपक और कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल दोनों लोगों को इटौंजा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *