सीतापुर में कांवड़ियों पर बरसे फूल, एसपी ने सुरक्षा परखी:सावन के दूसरे सोमवार पर अलर्ट, एसपी ने चहलारी घाट और अटल चौक का किया निरीक्षण


सीतापुर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार रात करीब 9 बजे मिश्रिख से लेकर थानगांव और रेउसा क्षेत्र तक पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। मिश्रिख में कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने नैमिष से जल लेकर शिवालयों की ओर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चहलारी घाट और रेउसा के अटल चौक का निरीक्षण किया। मिश्रिख में कांवड़ियों पर बरसाए फूल मिश्रिख क्षेत्र में नैमिष से जल लेकर अलग-अलग शिवालयों की ओर जा रहे कांवड़ियों का कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुलिस के इस स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग का पालन करते हुए शांतिपूर्वक यात्रा पूरी करने की अपील की। चहलारी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था परखी एसपी अंकुर अग्रवाल ने थानगांव क्षेत्र के बहराइच-रेउसा मार्ग स्थित चहलारी घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली। घाट पर तैनात पुलिस बल और गोताखोरों की उपलब्धता भी परखी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन किया जाए और घाट पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश एसपी ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों की तैयारियों को भी परखा। अधिकारियों से कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अटल चौक पर भी यातायात व्यवस्था देखी इसके बाद एसपी ने रेउसा स्थित अटल चौक का निरीक्षण किया। यहां कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। श्रावण के दूसरे सोमवार को लेकर जिले में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए गोला मार्ग पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *