![]()
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित प्राकृतिक पर्यटन स्थल सिरसी फाल में बुधवार को दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय वह करीब 70 फीट गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित सिरसी फाल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने आए 16 वर्षीय उजैर की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी आमिर (15), कैश (16), उजैर (16) और शिवम (16) बुधवार को सिरसी फाल घूमने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन दोस्त फाल के किनारे बैठकर खाना खा रहे थे, जबकि उजैर नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाने के दौरान उजैर अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते करीब 70 फीट गहराई में डूब गया। उसके लापता होते ही साथियों ने शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मड़िहान पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उजैर का शव गहरे पानी से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही उजैर के परिजन भी सिरसी फाल पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
सिरसी फाल पर नहाते समय किशोर की डूबने से मौत:मिर्जापुर में 70 फीट गहरे पानी से मिला शव, दोस्तों के साथ आया था घूमने