गाजीपुर में 570 बच्चों ने सजाया राधा-कृष्ण का रूप:कजरी महोत्सव में 285 जोड़ों ने दी प्रस्तुति; मंच पर दिखा वृंदावन जैसा नजारा


गाजीपुर में वेलफेयर क्लब की ओर से कजरी महोत्सव के तहत रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुईं। लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 285 जोड़ों यानी 570 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए नन्हे कलाकार बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान, आकर्षक मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक श्रृंगार के साथ मंच पर प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और कार्यक्रम स्थल पर वृंदावन जैसा नजारा दिखाई दिया। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों की उतारी आरती नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की आरती उतारी। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए केक और नमकीन की भी व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज के स्कूलों से भी पहुंचे बच्चे विनोद अग्रवाल ने कहा कि वेलफेयर क्लब बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी को क्लब के प्रयासों की सफलता बताया। प्रथम स्थान पाने वाले जोड़े प्रथम स्थान पाने वाले जोड़ों में चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर की जाह्नवी-शिवांश राय, सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल के यशस्वी-आकृत तुलस्यान, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के शिवांश श्रीवास्तव-अनन्या जारा, सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल की आस्था वर्मा-प्रतीक साहू, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता-शौर्य जायसवाल, शाह फैज पब्लिक स्कूल की आरवी-गौरांग पांडेय, मार्टर मेमोरियल स्कूल की आराध्या-वैष्णवी, एंजेआरपी पब्लिक स्कूल की सुरम्या-वानी सिंह, केएल इंटरनेशनल की अक्षिता-अद्विक और बैजनाथ इंटर कॉलेज की पीहू-अरिनव शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर रहे ये प्रतिभागी द्वितीय स्थान श्रीराम स्कूल की सूफिया-प्रिंस, अभिनव सरस्वती विद्या मंदिर के वामिक-इब्राहिम, डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल की आरोही-आयुष कुमार बिंद, केजेडएन पब्लिक स्कूल की ताहिरा आजम और डिफेंस पब्लिक स्कूल की इफत खान-शिवा सिंह कुशवाहा ने हासिल किया। रागिनी-अंकित को मिला तीसरा स्थान तृतीय स्थान ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल की रागिनी-अंकित की जोड़ी ने हासिल किया। कार्यक्रम में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह और रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *