सियालदह एक्सप्रे की बोगी पर चढ़ा सिरफिरा युवक:इस हरकत की वजह से अयोध्या धाम में 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन


अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आज सुबह सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के ऊपर करीब 25 साल युवक चढ़ गया।वह ट्रेन से ही अयोध्या आया था।और अयोध्या के रामघाट क्षेत्र का रहने वाला है।युवक की इस हरकत की वजह से करीब 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंची ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। हाई टेंशन तारों के बीच बोगी पर दौड़ता दिखे युवक हरकत से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने युवक को किया बचाने का प्रयास पर जीआरपी पुलिस व आरपीएफ की तत्परता से युवक की जान बच गई है।जीआरपी ने युवक को ट्रेन से सकुशल उतार लिया है। जआरपी के निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक आरपीएफ के हवाले कर दिया है।इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस युवक से पूछताछ कर कारण जानने का प्रयास कर रही है। पहली नजर में युवक सिरफिरा लग रहा है।इसको लेकर उसके साथियों की मदद भी ली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *