सिनेमा हॉल में ठंडी पेटीज देने पर चले लात घुसे:कैंटीन कर्मचारियों ने दर्शकों को गिराकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


आगरा में सिनेमा हाॅल की कैंटीन में ठंडी पेटीज देने का विरोध करना दर्शकों को भारी पड़ गया। कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ज्ञान नगर कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को वह भगवान टॉकीज स्थित श्री टॉकीज में अपने साथियों के साथ रात 9:45 बजे की फिल्म का शो देखने आए थे। अंतराल में वह कैंटीन में पेटीज खाने गए। वहां कर्मचारी ने रुपये लेने के बाद उन्हें ठंडी पेटीज खाने को दी। उन्होंने गर्म देने का अनुरोध किया।इस बात पर कर्मचारी नाराज हो गए और गाली गलौज देने लगे। इसके बाद तीन कर्मचारी कैंटीन से बाहर आ गए। उनके और दोस्त विकास के साथ मारपीट की। जिससे सिर और पैर में चोट लग गई। शिवम के साथ फिल्म देखने गए राहुल राज जोशी के पास घटना का वीडियो होने के बाद भी पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की है। इस तरह तो कैंटीन वाले किसी भी दर्शक के साथ मारपीट करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *