![]()
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार रात खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा मेला परिसर बाबा श्याम के भजनों से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल बन गया। मंगलवार की सुबह तक यह कार्यक्रम चला। कार्यक्रम के संयोजक अरुण उपाध्याय और स्वागत अध्यक्ष कृष्ण वार्ष्णेय थे। भजन संध्या का शुभारंभ समाजसेवी रतनेश रत्न और भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया। वृंदावन से आए भजन गायक मुकुल द्विवेदी ने बाबा खाटू श्याम की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे और झूमते रहे। इस दौरान ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से मेला परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भजनों को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। मेला श्री दाऊजी महाराज में हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खाटू श्याम भजन संध्या ने मेले में धार्मिक उत्साह बढ़ा दिया।
Source link
दाऊजी महाराज मेले में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन:वृंदावन के गायक मुकुल द्विवेदी ने दी प्रस्तुति, पूरा वातावरण भक्ति में डूबा