सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन अभियान:स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई चेकिंग


सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के तहत सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। टीम ने मनचलों और शोहदों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टा देवी मंदिर, जगदीशपुर और रेलवे स्टेशन चिल्हिया सहित कई स्थानों पर टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध युवकों की गहन जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम लगातार सक्रिय रही। अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के आसपास, मुख्य मार्गों और बाजारों में चेकिंग करते हुए महिला दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी संवाद किया गया। उनसे क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इस अभियान से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ा, जिसकी महिलाओं और छात्राओं ने सराहना की। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी रही। इस अभियान में उपनिरीक्षक मीरा चौहान और महिला आरक्षी नेहा सिंह शामिल रहीं। जनपद में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *