सिद्धार्थनगर पुलिस ने 3 चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नकदी और सामान बरामद, दुकान का दरवाजा तोड़कर घटना को दिया था अंजाम


सिद्धार्थनगर पुलिस ने सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीम की मदद से चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस अभियान में आरोपी प्रदीप कन्नौजिया को 18 मार्च को महोखवां हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, एक चाकू, प्लास, पेचकस और 22,400 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 7 और 8 फरवरी 2026 की रात आजाद नगर में एक जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी की थी। इसके अगले दिन उसने पटेल नगर में एक सीमेंट और सरिया की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा वह थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी में भी शामिल था। इन सभी मामलों में थाना बांसी और शिवनगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ संत कबीरनगर के बेलहर कला और सिद्धार्थनगर के जोगिया थाना क्षेत्र में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *