सिगरा के अवैध हुक्काबाद से 18 नशेबाज गिरफ्तार:लव-बाइट से मालिक मैनेजर भागे, लॉड आफ शीशा का मालिक कर्मचारी समेत दबोचा


वाराणसी में रविवार की रात एसओजी और सिगरा पुलिस ने अवैध संचालित हुक्काबार पर कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने सिपाहियों को ग्राहक बनाकर भेजा फिर छापेमारी करते हुए पूरे रैकेट को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई में दो हुक्काबार से 18 लोगों को हिरासत में लिया। रविवार रात डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल रोड और आकाशवाणी तिराहे के पास छापा मारा। पुलिस को देखते ही बैकडोर से हुक्काबार के संचालक भाग निकले। मौके से कई तरह के फ्लेवर की नशीली सामग्रियां मिलीं। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र एवं एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल रोड स्थित पूर्विका होटल के बेसमेंट में लव बाइट हुक्का बार चल रहा था। यहां छापेमारी के दौरान संचालक अभिषेक सोनकर और अजीत बिंद भाग गए। मौके से विवेक नामक कर्मचारी पकड़ा गया। यहां 13 लड़के थे, जो नशा कर रहे थे। इसके बाद सिगरा पुलिस को छापेमारी के दौरान लार्ड आफ शेशा रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलता मिला। अलग-अलग टेबल पर हुक्का लगा था जिसमें अलग-अलग फ्लेवर परोसा जा रहा था। रेस्टोरेंट में युवक और सहयोगियों की मौजूदगी भी थी। छापेमारी करते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया, टेबलों पर हुक्का पीते हुए भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने सभी को गेट पर रोक लिया। इसके बाद सभी से पूछताछ की, नशे में मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद हुक्का, टोबैकों, नशे के फ्लेवर को बरामद कर सभी को थाने पर लगाया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *