साहिल आज पेश करेगा अपनी सफाई:ब्लू ड्रम केस में हत्यारोपित ने अदालत से मांगी थी पक्ष रखने की मोहलत


मेरठ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में आरोपित साहिल कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। साहिल ने 21 अप्रैल को कोर्ट में जज के सामने कहा था कि वो अपनी सफाई पेश करना चाहता है। वो अदालत के सामने अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता है।
साहिल की इस मांग पर अदालत ने उसे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। इसकी सुनवाई आज मंगलवार 28 अप्रैल को जिला जज की कोर्ट में होनी है। माना जा रहा है कि आज साहिल की तरफ से उसकी वकील रेखा जैन कोई गवाह अदालत के सामने पेश करेंगी। 22 गवाहों की हो चुकी है गवाही इस सुनवाई में मुस्कान-साहिल जेल से ही ऑनलाइन वीसी के जरिए जुडेंगे। वहीं कोर्ट में साहिल की तरफ से उसकी वकील रेखा जैन कोई साक्ष्य प्रस्तुत करेंगी या फिर किसी गवाह को पेश कर सकती हैं। जिससे ये साबित हो सके कि सौरभ की हत्या वाली रात साहिल मेरठ में नहीं था।
चर्चा है कि साहिल के बड़े भाई को कोर्ट में जिला जज के सामने गवाह के रूप में पेश किया जाएगा। जो ये बताएगा कि साहिल, सौरभ की हत्या वाली रात मेरठ नहीं बल्कि दिल्ली में था।
हालांकि सीनियर एडवोकेट्स के अनुसार भले साहिल ने अपनी सफाई पेश करने की बात कही है लेकिन उसका बचना नामुमकिन है। क्योंकि केस में सभी गवाहों के बयान हो चुके हैं। सभी हालात और गवाहों के बयान साहिल-मुस्कान के खिलाफ हैं। साहिल के बयानों में भी अब तक कहीं ये बात नहीं आई जिसमें उसने कहा हो कि वो हत्या की रात मेरठ में नहीं था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *